फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुबह से तेज धूप ने बढ़ाया पारा, बारिश का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। घाटी के कुछ ऊपरी इलाकों में रविवार को हल्की बारिश हुई, वहीं श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में सुबह से धूप रही जिससे दिन का तापमान बढ़ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है।
काजीगुंड में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 17-19 अगस्त तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ने और कुछ जगहों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश होने की संभावना है। सुबह और दोपहर के समय कुछ जिलों में भारी बारिश या कुछ देर के लिए तेज बारिश होने की संभावना है। 20-22 अगस्त को कुछ-कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन या मिट्टी धंसने की घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें