फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आतंकी आबिद के घर लहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत घाटी में बदलते माहौल की एक बेहद सकारात्मक तस्वीर सामने आई है। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चोटीपोरा गांव में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा आतंकी आबिद रमजान शेख के माता-पिता ने अपने घर की छत पर शान से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


आतंक के रास्ते पर गए बेटे के परिवार के राष्ट्रध्वज फहराने का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, परिवार का यह कदम यह साफ संदेश देता है कि आम कश्मीरी नागरिक अब हिंसा और आतंकवाद को नकार कर देश की मुख्यधारा और शांति के साथ खड़े हैं।
आबिद रमजान शेख प्रतिबंधित पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आबिद पिछले कुछ वर्षों से सुरक्षा बलों पर हमलों की साजिश, युवाओं को गुमराह कर संगठन में भर्ती करने और स्थानीय स्तर पर लॉजिस्टिक सपोर्ट जुटाने जैसी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें