फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सुंदरबनी वासियों की सतर्कता से सेना ने ढेर किए आतंकी

Fri, 09 Jul 2021 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरबनी

सार

  • संदिग्ध देखे जाने पर फौरन किया था सुरक्षाबलों को सूचित
विज्ञापन
अलर्ट सुरक्षाबल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुंदरबनी सेक्टर में भारत-पाकिस्तान एलओसी से घुसपैठ करने वाले आतंकी स्थानीय लोगों की नजर से बच नहीं पाए। सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाले लोग संदिग्ध हलचल का पता लगते ही फौरन सुरक्षा बलों को सूचित करते हैं। 

विज्ञापन


यही कारण है इस बार भी सुंदरबनी सेक्टर के गांव दादल से 28 जून की रात जैसे ही घुसपैठिए इस तरफ आए तो 29 जून को ही एलओसी से सटे लोगों ने संदिग्धों की सूचना सेना को दे दी। इसके बाद सेना की ओर से की गई घेराबंदी के कारण आखिरकार दस दिन बाद सेना को उन दोनों संदिग्धों को मार गिराने में कामयाबी हाथ लग गई। 

हालांकि अभी सेना और सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आतंकियों की संख्या अधिक हो सकती है। क्षेत्र की घेराबंदी जारी है, लेकिन दस दिन पूर्व 29 जून को स्थानीय लोगों ने दो ही संदिग्धों को देखा था, जिन्हें सेना ने वीरवार को मार गिराने में सफलता हासिल कर ली है। 
विज्ञापन


21 मार्च 2018 को भी इस तरह की घटना हुई थी। जब सुंदरबनी सेक्टर के माला क्षेत्र से ही चार आतंकियों का एक दल सीमा पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने में कामयाब हुआ था, लेकिन सुंदरबनी के गांव कला खरोर भरोड पैली जोगीनाला में सप्ताह भर छिपे रहने के बाद 27 मार्च 2018 को सुंदरबनी नगर के पास सीमा सुरक्षा बल के कैंप के पास पहुंचते ही सेना और अर्द्धसैनिक बलों ने मुठभेड़ के दौरान चारों आतंकियों को मार गिराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें