फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: जर्मनी के सांसदों से उत्तर पूर्व के विकास पर मंत्री डॉ. जितेंद्र ने की चर्चा

Fri, 07 Feb 2020 06:51 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में जर्मनी के सांसदों के साथ उत्तर पूर्व के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। नार्थ ब्लॉक में हुई बैठक में जर्मनी के सांसदों का प्रतिनिधित्व जर्मनी के विदेशी संवर्क की संसदीय कमेटी के सदस्य जुरगन हार्डट ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान उत्तर पूर्वी राज्यों में विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जर्मन सरकार ने पहले भारत सरकार के साथ उत्तर पूर्व में मौसम बदलाव से संबंधित परियोजना पर काम करने के लिए पहले ही द्विपक्षीय समझौता किया हुआ है।

इंडो जर्मन पर्यावरण प्रोग्राम के तहत नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और सिक्किम में परियोजना पर काम किया जाएगा। मिजोरम में बैंबू सेक्टर पर भी काम होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस अवसर पर जर्मनी के प्रतिनिधिमंडल को सुझाव दिया कि वह उत्तर पूर्व क्षेत्र में ढांचागत परियोजनाओं पर भी काम करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस्राइल मिजोरम में सिटरस फ्रूट पार्क और जमान मणिपुर में सड़क और पुल परियोजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें