इसके साथ ही फैक्स मशीन खराब होने की बात से सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाना शुरू हो गया। उमर अब्दुल्ला ने एक ट्विटर यूजर को रीट्वीट करते हुए शेयर किया कि, अलायंस ने कहा मेरे पास पीडीपी है,
कांग्रेस है और नेशनल कांफ्रेंस तुम्हारे पास क्या है? इसपर भाजपा का तर्क लिखते हुए शेयर हुआ है बीजेपी ने कहा, हमारे पास खराब फैक्स मशीन।
वहीं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के चीफ महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हमारी अपील बहरे कानों पर गिर गई।