फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में सेना भर्ती का आयोजन, ये तस्वीर देख देश के दुश्मन के सीने पर लोटने लगेंगे सांप

Sat, 12 Oct 2019 12:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
श्रीनगर में सेना भर्ती - फोटो : ani
विज्ञापन

भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शनिवार को सेना भर्ती रैली का आयोजन किया। इस भर्ती रैली में स्थानीय युवाओं ने भारी संख्या में हिस्सा लेकर अमन के दुश्मनों के मुंह पर जोरदार तमाचे मारे हैं। राज्य में अुच्छेद 370 की समाप्ति व जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की घोषणा के दो महीने बाद श्रीनगर में आयोजित पहली सेना भर्ती रैली में उमड़ी युवाओं की भीड़ ने आतंक के खौफ को ठेंगा दिखाते हुए देश के प्रति अपने प्रेम का इजहार किया।

विज्ञापन


 
 

इससे पहले श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र हुम्हामा स्थित जम्मू एंड कश्मीर लाइट इन्फेंट्री (जैकलाई) रेजिमेंटल सेंटर में भारतीय सेना द्वारा दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले दिन सुबह करीब 7 बजे ही रेजिमेंटल सेंटर के बाहर हजारों की संख्या में युवा लंबी-लंबी कतारों में अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

2000 से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे थे

जैकलाई में 2780 पोस्ट की भर्ती के लिए दो दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया गया था। पहले ही दिन राज्य के विभिन्न इलाकों से करीब 2000 से अधिक युवा इस भर्ती रैली में भाग लेने पहुंचे। इससे पहली आयोजित हुई रैलियों में यह आंकड़ा 1700 के करीब रहता था।

बता दें कि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था कि आने वाले दिनों में जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए केंद्र द्वारा रोज़गार के द्वार खोले जाएंगे।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें