फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ में जम्मू-कश्मीर भी शामिल, फल-सब्जियों के दाम गिरे तो किसानों की मदद करेगी सरकार

Tue, 08 Sep 2020 05:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

केंद्र ने आत्मनिर्भर अभियान के तहत ‘ऑपरेशन ग्रीन्स’ योजना के दायरे में जम्मू-कश्मीर को भी शामिल कर लिया है। इस योजना में फल-सब्जियों के परिवहन और भंडारण का खर्च सरकार उठाती है। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर की ओर से जारी आदेश के तहत जम्मू-कश्मीर में सेब, नाशपाति, बादाम, शिमला मिर्च, गाजर, खीरा, भिंडी, संतरा, किन्नू और नींबू के किसानों और बागवानों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तस्वीरेंः चीन से तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में अपाचे की दहाड़, जानिए किश्तवाड़ का सामरिक महत्व
विज्ञापन


योजना के तहत यदि फसल के दाम पिछले तीन साल के औसत मूल्य से नीचे जाते हैं या फिर बीते वर्ष की तुलना में 15 फीसदी कम होते हैं तो सरकार किसानों की भरपाई को कदम उठाएगी। इसमें उत्पादन क्षेत्र से उपभोक्ता केंद्र तक फल-सब्जियों को पहुंचाने के माल ढुलाई खर्च का 50 फीसदी मंत्रालय वहन करेगा। परिवहन की जगह दूसरा विकल्प फल-सब्जियों के तीन माह के भंडारण का खर्च होगा, जिसे पूरी तरह से सरकार उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें