फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कई जिलों में 45 आयु वर्ग में अभी 50 फीसदी भी नहीं हुए कवर, 18 दिन में 25 फीसदी का लक्ष्य चुनौती

Sat, 12 Jun 2021 10:12 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में तीन ही जिले घोषित हुए हैं जहां 100 फीसदी टीकाकरण घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
जम्मू में कोरोना का टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के 30 जून तक 45 से अधिक आयु वर्ग (सिटीजन) वर्ग को 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। लेकिन कश्मीर में ही अभी कई ऐसे जिले में यहां 50 फीसदी लक्ष्य को भी कवर नहीं किया जा सका है। इसमें जिला कुपवाड़ा सबसे पीछे है, जबकि राजधानी श्रीनगर ने 50 फीसदी के लक्ष्य को शनिवार को हासिल किया। जम्मू कश्मीर में वर्तमान में तीन ही जिले 100 फीसदी टीकाकरण घोषित किए गए हैं, हालांकि इन जिलों में अभी भी चिकित्सा केंद्रों पर लाभार्थी कोविड वैक्सीन लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला कुपवाड़ा में 45 आयु वर्ग में 100061 लोगों का टीकाकरण के साथ अभी 45.23 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया गया है। श्रीनगर में टीकाकरण को थोड़ी गति मिली है और शनिवार तक यहां 220709 लोगों को टीकाकरण के साथ 50.19 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया गया है। इसी तरह कश्मीर संभाग में अनंतनाग में 69.63 फीसदी, कुलगाम में 76.11 फीसदी, पुलवामा में 71.02 फीसदी, बड़गाम में 73.91 फीसदी, बारामूला में 78.06 फीसदी, बांदीपोरा में 87.72 फीसदी लक्ष्य को हासिल किया गया है।

प्रदेश में शोपियां, गांदरबल और जिला जम्मू में 45 आयु वर्ग में 100 फीसदी टीकाकरण लक्ष्य को हासिल करने का दावा किया गया है। जम्मू संभाग में जिला रियासी 68.6 फीसदी के साथ सबसे पीछे है।
विज्ञापन

जबकि उधमपुर में 72.89, राजोरी में 73.55, कठुआ में 77.21, पुंछ में 76.25, रामबन में 78.09, डोडा में 70.76, किश्तवाड़ में 78.36 और सांबा में 75.76 फीसदी लोगों को टीकाकरण हुआ है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: जम्मू शहर में 30 जून तक लगेंगे बिजली के लंबे कट, जानिए किस समय कहां होगी कटौती

45 आयु वर्ग में जम्मू कश्मीर में अब तक 2985948 लोगों को टीकाकरण हो चुका है, जबकि प्रदेश में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और सिटीजन वर्ग में अब तक 3639172 लोगों को टीकाकरण हुआ है। इसी तरह 18 से 44 आयु वर्ग में अब तक 3.50 लाख (पहली और दूसरी डोज) लोगों को टीकाकरण हुआ है। इस वर्ग में करीब 60 लाख लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


कम दर वाले स्थानों पर अधिक जोर-निदेशक
परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डा. सलीम उल रहमान का कहना है कि प्रदेश में टीकाकरण की कम दर वाले जिलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है, जिसमें सभी तरह के प्रयासों से टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने पर काम किया जा रहा है। इसके लिए वैक्सीन केंद्रोंका विस्तार किया गया है। श्रीनगर में डल जैसे क्षेत्रों तक वैक्सीनेटर खुद ही पहुंचकर टीकाकरण कर रहे हैं। इसके अलावा दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए विशेष टीकाकरण टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें