फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में कम तीव्रता वाला आईईडी धमाका, पिछले पांच दिनों में घाटी में तीन जगह मिली आईईडी

Tue, 18 Jan 2022 11:40 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा और कैमूहके बीच पड़ने वाले इलाके जियारत कैमोह-कादर रोड पर मंगलवार की शाम आतंकियों ने कम तीव्रता वाले इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाका किया। इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर आतंकियों की तलाश में अभियान चलाया। पिछले पांच दिनों में घाटी में आईईडी मिलने की यह तीसरी घटना है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि जियारत कैमोह-कादर रोड पर यह धमाका सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए किया गया था। हालांकि टाइमिंग से तालमेल न होने के कारण सुरक्षा बल इसकी चपेट में आने से बच गए। 

इससे पहले शनिवार को बांदीपोरा में एक सेब के बगीचे में छिपाकर रखी गई दस किलो की आईईडी बरामद की थी। बाद में उस आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके से आईईडी बरामद की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें