फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने स्थगित किए चुनाव, एडहॉक कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (जेकेएचसीबीए) ने बुधवार को अनिश्चितकाल तक एसोशिएशन चुनाव स्थगित करने के साथ-साथ बार के फैसलों को लेकर निर्णय लेने को एक एडहॉक कमेटी गठित की। यह फैसला जिला मजिस्ट्रेट श्रीनगर द्वारा सोमवार को एसोसिएशन को जारी किए गए नोटिस के बाद लिया गया। नोटिस में कहा गया था कि वह अपना रुख स्पष्ट करे कि क्या वह कश्मीर को ‘एक विवाद या देश के अभिन्न अंग के रूप में देखता है’। इतना ही नहीं मैजिस्ट्रेट ने जिला न्यायालय परिसर में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है, जिसके अनुसार चुनाव नहीं हो सकते हैं।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने बुधवार को जारी किए गए बयान में कहा कि जिला प्रशासन द्वारा 10 नवंबर को चुनाव न करने देने के संदर्भ में एक जनरल कमेटी की बैठक बुलाई थी। इसमें सर्वसहमति से फैसला लिया गया कि सीनियर एडवोकेट नजीर अहमद रोंगा की अध्यक्षता में एक एडहॉक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवार, इलेक्शन बॉडी और पिछले बार एसोशिएशन के चुने हुए सदस्य शामिल होंगे। इस कमेटी में कुल 21 सदस्य शामिल हैं। यह कमेटी बार के सभी मामलों को लेकर फैसला लेगी, जबकि सीनियर एडवोकेट जफ्फर अहमद शाह की अध्यक्षता में भी एक कमेटी का गठन किया गया जोकि जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए एतराज वाले मामले की देखरेख करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें