फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सोपोर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, दो नागरिक घायल

Sat, 12 Dec 2020 06:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सोपोर में ग्रेनेड हमला, दो नागरिक घायल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के बारामुला के सोपोर में ग्रेनेड हमला हुआ है। हमले में दो नागरिक घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया है।
विज्ञापन

 
एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम सोपोर शहर में पुलिस पोस्ट को आतंकियों ने निशाना बनाया, हालांकि हमला टारगेट से चूक गया और सड़क पर विस्फोट हो गया।

हमले के तुरंत बाद हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके को सील कर दिया गया और तलाशी अभियान शुरू किया गया। उत्तरी कश्मीर में इस हफ्ते में यह दूसरा हमला है, इससे पहले पैटन ग्रेनेड हमले में छह नागरिक घायल हुए थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें