फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा में फिर सीजफायर का उल्लंघन, सेना के दो जवान शहीद

Wed, 12 Jul 2017 05:40 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/जम्मू
विज्ञापन
Kashmir - फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर सेना को निशाना बनाया गया है। यहां कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई जिसमें सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि तीन भारतीय सैनिकों के घायल होने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। बाकी जानकारी का इंतजार है। 
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार देर रात एलओसी पर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जिले के शाहपुर सेक्टर में भी गोलाबारी की थी। पाकिस्तान की 59 बलोच ने 9 राजपूत रेजीमेंट की चौकियों को निशाना बनाया।

किरनी, काइयां, मंधार आदि इलाकों में अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से फायरिंग किए जाने के बाद भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले आठ और नौ जुलाई को भी पाक ने पुंछ जिले में एलओसी पर गोले बरसाए थे। 
विज्ञापन


वहीं अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद से ही पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया जा चुका है। इस क्रम में जम्मू कश्मीर से लगने वाली एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी सुरक्षा के लिहाज से सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें