फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी घिरे

Thu, 19 Nov 2020 03:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
security forces - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है। दो से तीन आतंकी घिरे हुए हैं। पुलवामा जिले के काकापोरा बेल्ट के परिगम इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, खुफिया एजेंसी से इनपुट मिलने के बाद सेना की 50 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान चलाया। 

उन्होंने कहा कि जैसे ही सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम संदिग्ध घटनास्थल की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की, जिसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई। सूत्रों के अनुसार, इलाके में दो से तीन आतंकियों के फंसे होने की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें