परीक्षा देती छात्र (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
समर जोन के 11वीं बोर्ड के 54 हजार से अधिक विद्यार्थियों को जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के नए आदेश का इंतजार है। कोविड के कारण बोर्ड ने अप्रैल में 11वीं की परीक्षा के शेड्यूल को रद्द कर दिया। इसके बाद बोर्ड अभी यह तय नहीं कर पाया है कि परीक्षा करानी है या नहीं।
बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा को लेकर निर्णय सरकार का होगा और जल्द बोर्ड सरकार के साथ बैठक कर कोई फैसला लेगा। समर जोन में इस बार 11वीं के 54123 बच्चों को परीक्षा देनी थी और यह परीक्षा 25 अप्रैल से 20 मई तक चलनी थी। प्रदेश में कोविड के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सराकर ने परीक्षा शेड्यूल को रद्द कर दिया।
बोर्ड के सचिव मनीषा सरीन ने कहा कि बच्चों को अन्य किसी विकल्प पर सोचने की बजाय अपनी नियमित पढ़ाई करनी चाहिए। अभिभावक या बच्चे मास प्रमोशन या अन्य किसी विकल्प के बारे में न सोंचे, अपनी तैयारी को पुख्ता रखें। बोर्ड ने 11वीं की परीक्षा के आयोजन के लिए 797 परीक्षा केंद्र बनाए थे।
यह भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पर पूर्व एमएलसी ने लगाए गंभीर आरोप, आज रंधावा पेश करेंगे सबूत
11वीं की परीक्षा को लेकर जल्द सरकार के साथ बैठक होगी। बैठक में हालात को देखते हुए चर्चा की जाएगी। जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे सबके सामने रखा जाएगा।
-वीणा पंडिता, चेयरमैन, जेके बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन