फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ निरीक्षक की कोविड-19 से मौत

Mon, 03 Aug 2020 09:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण का कहर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को कोरोना से एक और जवान की मौत हो गई। श्रीनगर में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक निरीक्षक की सोमवार को कोविड-19 के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निरीक्षक को दिल का दौरा पड़ा और बाद में उनकी रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। वह पहली बटालियन से संबंधित थे। अर्धसैनिक बल में कोरोना वायरस महामारी के कारण यह 19वीं मौत है। सीआरपीएफ में सोमवार को संक्रमण के 130 से अधिक नए मामले भी सामने आए।

आपको बता दें कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अब तक कुल 4,391 सामने आ चुके हैं। जबकि 2,398 मरीजों का इलाज चल रहा है। बाकी मरीज ठईक होकर घर जा चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें