फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सीआरपीएफ के जवान की इलाज के दौरान मौत, 25 मार्च को आतंकियों ने किया था हमला

Mon, 29 Mar 2021 06:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
कश्मीर के लावेपोरा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में घायल एक और जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। शहीद जवान जगन्नाथ रॉय पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे। उन्हें आतंकी हमले में गोली लगी थी। बता दें कि गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे आतंकियों ने लावेपोरा इलाके में मुख्य चौक के करीब सीआरपीएफ़ की नाका पार्टी के वाहनों पर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग की थी।
विज्ञापन


वहीं आतंकवादी संगठन पीएएफएफ ने गुरुवार को श्रीनगर के बाहरी इलाके लावेपोरा में हमले की जिम्मेदारी ली। साथ ही घातक हथियार एआर-एम5एफ41 की तस्वीर भी जारी की है। 

इस हमले में सीआरपीएफ़ की 73वीं बटालियन के चार जवान घायल हो गए थे। जिसमें उप निरीक्षक (एसआई) मंगा देब बर्मा और चालक  कांस्टेबल अशोक कुमार शहीद हुए थे। जबकि सेना के बेस अस्पताल में भर्ती जवान जगन्नाथ रॉय ने आज अंतिम सांस ली। 
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने संयम बरता
जिस स्थान पर हमला हुआ वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका था। हमला कर भाग रहे आतंकियों पर सुरक्षा बलों ने इस वजह से गोलियां नहीं चलाईं कि इलाके में मौजूद आम नागरिकों को नुकसान पहुंच सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें