फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गर्भवती महिलाओं का जल्द होगा कोविड टीकाकरण, जुलाई में आएगी आठ लाख वैक्सीन की डोज

Sat, 03 Jul 2021 11:05 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

प्रदेश में 338 संक्रमित, दो की मौत, रियासी और सांबा में कोई नया मामला नहीं।
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिन में गर्भवती महिलाओं का भी कोविड टीकाकरण शुरू किया जाएगा। इसके लिए परिवार कल्याण विभाग कार्ययोजना तैयार कर रहा है। इसमें गर्भवती महिलाओं को सभी कार्यदिवस में टीकाकरण की सुविधा मुहैया करवाने की तैयारी की जा रही है। अब तक सामान्य टीकाकरण में बुधवार के दिन ही गर्भवती महिलाओं को बुलाया जा रहा था। जुलाई में जम्मू-कश्मीर के लिए केंद्र से 8 लाख और वैक्सीन की डोज पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस बीच प्रदेश में शनिवार को 338 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि पिछले चौबीस घंटों में जम्मू और कश्मीर संभाग में 1-1 मरीज की मौत हुई है। लंबे समय बाद जिला रियासी और सांबा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। एस्काम जम्मू और जीएमसी बारामुला में 1-1 कोविड संक्रमित मरीज की मौत हुई। रामबन में 4. पुंछ में 7, कठुआ में 3, उधमपुर में 4. शोपियां में 2 ही संक्रमित मामले मिले हैं।

परिवार कल्याण विभाग जम्मू कश्मीर के निदेशक डॉ. सलीम उर रहमान ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसमें अगले कुछ दिन के भीतर यह प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जुलाई में जम्मू कश्मीर को 11 लाख डोज मिलने की उम्मीद है, जिसमें तीन लाख वैक्सीन की डोज मिल चुकी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कंडी क्षेत्रों में 100 हेक्टेयर में उगाएं एलोवेरा, प्रसंस्करण इकाइयां हों स्थापित

45 से अधिक आयु वर्ग में 88 फीसदी को टीकाकरण
जम्मू कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग (पहली डोज) में 4065685 लोगों को टीकाकरण के साथ यह फीसदी दर 87.84 तक पहुंच गई है। इसमें जिला सांबा, जम्मू, गांदरबल और शोपियां में पहले ही 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इसके अलावा बारामुला में 99.22, बड़गाम में 97.47, कुलगाम में 92.45, अनंतनाग में 93.10, बांदीपोरा में 99.33, राजोरी में 98.83, पुंछ में 96.99 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। अब तक जम्मू कश्मीर में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 45 से अधिक आयु वर्ग में 4736194 लोगों को टीकाकरण हो चुका है।
विज्ञापन


497 संक्रमित मरीज रिकवर हुए
जम्मू कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में शुक्रवार को 497 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इसमें जम्मू संभाग से 177 और बाकी कश्मीर संभाग से हैं। अब तक प्रदेश में 308246 मरीज ठीक हो चुके हैं और यह रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें