फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के 11 दिन बाद खुला सचिवालय, कर्मचारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आज सिविल सचिवालय बाढ़ आने के 11 दिन बाद खुल गया। लेकिन सचिवालय में कर्मचारियों की उपस्थिति ना के बराबर देखी गई।
विज्ञापन


वीरवार को जब 9:30 बजे सचिवालय खुला तो मुश्किल से 10 फीसदी कर्माचारी ही सचिवालय में उपस्थित थे। आपको बता दे कि सरकार की आदेशों के बाद भी कर्मचारी काम पर वापस नहीं आ रहे हैं।

हालांकि श्रीनगर में बाढ़ का पानी लगाताकर घट रहा है लेकिन अभी शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ है। सचिवालय का पहला तल में फिलहाल काम आज भी शुरु नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


बाढ़ के पानी के कारण प्रथम तल पर पर फिलहाल कचरें और सीलन के कारण काम करना मुमकिन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट को शुरु नहीं क‌िया जा सका

वहीं, श्रीनगर का पुल‌िस कंट्रोल रुम, फायर एंव इमरजेंसी व‌िभाग और हाईकोर्ट भी इस भीषण आपदा के श‌िकार हुए थे। फ‌िलहाल पुल‌िस कंट्रोल रुम, अग्न‌िशमन व‌िभाग ने काम करना शुरु कर द‌िया है, लेक‌िन हाईकोर्ट से फ‌ि‌लहाल पानी नहीं न‌िकाला जा सका है।

घाटी में आई इस भीषण आपदा में लगभग 200 से अध‌िक लोगों की मौत हुई है। अभी सैंकड़ों लोग लापता है। प्रशासन इन लोगों की तलाश में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में सोमवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में, यह फैसला ल‌िया गया क‌ि शैक्षिक संस्थानों को छोड़कर सरकारी कार्यालयों में होने वाले शनिवार और रविवार के अवकाशों को फ‌िलहाल कुछ समय के ल‌िए बंद कर द‌िया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें