सीबीएसई ने शुक्वरा को श्रीनगर के आर्मी पब्लिक स्कूल का दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित किया। रिजल्ट में सौ फीसदी बच्चे पास हुए। सेना के प्रवक्ता ने बताया कि टीचिंग स्टाफ और स्कूल के छात्रों के संयुक्त प्रयासों से सौ फीसदी रिजल्ट रहा।
उन्होंने बताया कि स्कूल अब आर्मी पब्लिक स्कूलों की रैंकिंग में उच्च स्थानों पर है। 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में रिधिका मदान ने 95.60 फीसदी, सुमाया एस ने 95.4, जैद खान ने 92.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। वहीं दसवीं में सिंह कटोच ने 96.80 फीसदी, कार्तिकेय सांगवान ने 95.80 और प्रत्यक्ष अग्रवाल ने 95.60 फीसदी अंक अर्जत किए हैं।