फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होवित्जर के तैनाती से और महफूज होंगी जम्मू-कश्मीर की सरहदें

Tue, 21 Feb 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
होवित्जर - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की तैनाती से जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और पुख्ता हो सकती है। भारत और अमेरिका ने पिछले दिनों 145 अल्ट्रा-लाइट होवित्जर तोपों की खरीद के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं और एक रिपोर्ट के अनुसार इन तोपों को जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर तैनात करने की संभावना है।
विज्ञापन


करीब 5000 करोड़ रुपये का यह सौदा 1980 के दशक के बाद से तोपों की खरीद के लिए यह पहला सौदा है।  जानकारी के मुताबिक ये हाइटेक तोपें एक मिनट में 2 से 5 राउंड फायर कर सकती हैं।

होवित्जर तोप को भारत की सीमा पर सुरक्षा और सामरिक तैयारियों के लिहाज से अहम बताया जा रहा है, क्योंकि इससे भारत के ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में किसी सामरिक स्थिति में यह काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। होवित्जर की नॉर्मल रेंज 25 किलोमीटर है, हालांकि थोड़े बदलाव के बाद एम-777 होवित्जर तोपें 40 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने दी थी स्वीकृति

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी - फोटो : FILE PHOTO
रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक होवित्जर के आने से आगामी समय में भारतीय सेना की सुरक्षा क्षमता काफी बढ़ जाएगी। चूंकि होवित्जर में हाइटेक राडार और विशेष तकनीकी मौजूद है ऐसे में किसी सामरिक स्थिति में इससे पहाड़ों के पीछे छिपे दुश्मन का भी पता लगाकर उसे नेस्तनाबूद किया जा सकता है। गौरतलब है कि इस रक्षा सौदे को पिछले साल रक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी द्वारा स्वीकृति दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें