फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर सामने आया पाकिस्तान का घिनौना चेहरा: जवान का गला रेता, आंखें निकालीं, दिल के पास मारी गोली

Thu, 20 Sep 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Bsf soldier
विज्ञापन
पाकिस्तान का घिनौना और बर्बर चेहरा एक बार फिर सामने आया है। पाकिस्तान रेंजरों और बैट ने बीएसएफ के एक जवान का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। शव के साथ भी बर्बरता की गई है। 
विज्ञापन


सांबा के रामगढ़ सेक्टर में बार्डर पर बीएसएफ जवान का क्षत विक्षत शव मंगलवार को बरामद हुआ था। बर्बरता का आलम यह है कि पहले जवान का गला रेता गया फिर पूरे शरीर पर कई स्थानों पर वार किएगए। 

शव पर कई स्थान पर काटने के निशान मिले हैं। आंखों को निकालने की कोशिश की गई है। नजदीक से तीन गोलियां भी मारी गई हैं। जवान की शिनाख्त नरेंद्र कुमार निवासी कला गांव सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार बीएसएफ ने इस बर्बर कार्रवाई पर पाकिस्तान से कड़ा विरोध जताया है। एक एजेंसी के साथ बातचीत में बीएसएफ का कहना है कि यह घटना तब हुई, जब बीएसएफ के जवान टैक्टिकल पेट्रोलिंग कर रहे थे। 

जवान के पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कर दिया गया है, लेकिन शव परिवार को सौंपा गया या नहीं? इसके लिए कोई श्रद्धांजलि समारोह हुआ या नहीं? इस पर बीएसएफ ने चुप्पी साध रखी है। पोस्टमार्टम भी किसी अस्पताल की जगह बीएसएफ की कंदराल पोस्ट पर हुआ है।

नजदीक से मारी गईं तीन गोलियां
बीएसएफ जवान को तीन गोलियां नजदीक से मारी गई हैं। इनमें एक दिल के पास, दूसरी जांघ और तीसरी बाईं आंख पर मारी गई है। घटना के बारे बताया चा रहा है कि मंगलवार सुबह बीएसएफ के आठ जवानों का गश्ती दल फेंसिंग के आगे सरकंडा काट रहा था। 

इसी दौरान पाकिस्तान की बैट टीम ने हमला कर दिया। जिसको पाकिस्तानी रेंजरों ने कवर फायर दिया। इसमें एक जवान नरेंद्र घायल हो गया। बैट टीम घायल जवान को अपने साथ ले गई और तकरीबन 9 घंटे के बाद तारबंदी के पास उसके शव को फेंक दिया गया। 

घटना के बारे सीमांत गांव नंगा के किसानों का कहना है कि वह लोग सुबह अपने खेतों में काम कर रहे थे।  उस समय बीएसएफ के जवान सरकंडा साफ कर रहे थे। तभी पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग कर दी। 

इसमें एक जवान घायल हो गया। घायल होने के बाद यह जवान किसानों से दूर से बात कर रहा था। बाद में अचानक गायब हो गया। इसके बाद किसान वहां से किसी तरह से भागे। देर शाम को जवान का शव क्षत विक्षत मिला। 

इस तरह की पहली घटना
इंटरनेशनल बार्डर पर इस तरह की यह पहली घटना है। जिसे केंद्र बहुत गंभीरता से ले रहा है। सूत्रों के मुताबिक डायरेक्टर जनरल आफ मिलिट्री आपरेशन(डीजीएमओ) भी इस मामले को पाकिस्तान के साथ कड़े शब्दों में उठाएंगे। 
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच तनाव के बाद अलर्ट

- फोटो : File Photo
इस घटना को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है। 740 किलोमीटर लंबी एलओसी और 192 किलोमीटर लंबे बार्डर पर अलर्ट किया गया है। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को जब जवान लापता हो गया था तो बीएसएफ ने पाकिस्तान से बात की।

इसके बाद पाकिस्तानी रेंजरों ने कहा कि वह लोग मिलकर जवान को ढूंढेंगे। लेकिन जब पाकिस्तानी रेंजर आए तो सिर्फ वहां पर जमा पानी की  बात करने लगे। देर शाम को बीएसएफ ने अपने स्तर पर रिस्क लेकर जवान के शव को ढूंढा। 

कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं
इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल बीएसएफ ने चुप्पी साध रखी है। बीएसएफ के आईजी ने इस पर कोई बात नहीं। बीएसएफ के प्रवक्ता की ओर से पत्रकारों के लिए बनाए गए अधिकारिक व्हाटसएप ग्रुप पर भी कई पत्रकारों ने इस पर सवाल किए। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें