फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू-कश्मीर बैंक के लोन धारकों को मिली बड़ी राहत

Wed, 24 Sep 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। जम्मू-कश्मीर बैंक ने हाल ही में आई आपदाओं से प्रभावित अपने लोन धारकों के लिए पुनर्वास पैकेज-2025 की घोषणा की है। यह राहत पैकेज 8 अगस्त 2025 को जारी सरकारी अधिसूचना के बाद आया है, जिसके लिए होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन और कटड़ा चैंबर ऑफ टूरिज्म ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने महत्वपूर्ण प्रयास किए थे।
विज्ञापन

इस पैकेज की मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं: मार्च 2026 तक के ब्याज को फंडेड इंटरेस्ट टर्म लोन में बदल दिया जाएगा और सभी ईएमआई 31 मार्च 2026 तक स्थगित रहेंगी। इसके अलावा, लोन धारकों को उनकी कुल उधारी का 15% अतिरिक्त लोन भी दिया जाएगा।
यह योजना 5 नवंबर 2025 तक लागू हो जाएगी, जिससे विशेष रूप से पर्यटन कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी। व्यापारी संघों ने अन्य बैंकों से भी ऐसी ही योजनाएं शुरू करने की अपील की है और सभी सदस्यों से तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर इस योजना का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें