क्षेत्र में बाबा जित्तो तीर्थ स्थल धार्मिक पर्यटन के लिए गेम चेंजर हो सकता है, जिसमें आवासों में बुनियादी ढांचे का विकास करके और तीर्थयात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं। सलाहकार ने खेलों में स्थानीय युवाओं की प्रतिभा को तराशने के लिए गांव में एक इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की।
उन्होंने झिड़ी में सामुदायिक स्वच्छता इकाई के लिए आधारशिला रखी। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बनाए जा रहे इस ढांचे पर मॉडल गांव की योजना के तहत 22.5 लाख रुपये की अनुमानित लागत आएगी।
इससे पूर्व सलाहकार ने खेल कार्यक्रम का उद्घाटन किया। खान ने ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों की शिकायतों और मांगों को भी सुना। सूचना, जनसंपर्क निदेशालय के सांस्कृतिक विभाग से संबद्ध जम्मू के कलाकारों द्वारा बैक टू विलेज, स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अन्य सरकारी योजनाओं पर लोक गीत, डोगरी और पहाड़ी गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए।