फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र में रहेंगे 63 विधायकों के 1169 सवाल

Thu, 07 Jan 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
18 जनवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र के लिए 63 विधायकों के 1169 सवाल विधानसभा सचिवालय में सौंपे गए हैं। इनमें 624 सवालों को स्टार और 545 सवालों को अन स्टार की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा सचिवालय में विधायकों ने 86 निजी सदस्य प्रस्ताव और 17 निजी सदस्य बिल भी सौंपे हैं। प्रस्ताव और निजी सदस्य बिल को बजट सत्र के दौरान सदन में पेश करना हैं अथवा नहीं। इस पर सरकार गौर रही है।

विधायकों की ओर से पूछे गए सवालों के जवाब संबंधित विभाग से तैयार करवाने का काम इन दिनों जोर-शोर से जारी हैं, ताकि बजट सत्र से पूर्व सारे प्रबंध पूरे हो सकें। विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान ने विधायकों के सवाल मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उनका कहना हैं कि 31 दिसंबर तक विधायकों के पास अपने सवाल विधानसभा सचिवालय को सौंपने के लिए वक्त था। उनका कहना है कि बजट सत्र के प्रबंधों की तैयारी जोरशोर से जारी हैं और तय समय पर सारे प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि बजट सत्र सुचारु रूप से चल सकें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें