फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का शंखनाद

Thu, 26 Jun 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र में सत्ता हासिल करने के बाद जम्मू कश्मीर में साल के आखिरी महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को पार्टी के केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक से शंखनाद कर दिया।
विज्ञापन


दिल्ली हुई हमारी है अब जम्मू कश्मीर की बारी है नारे के साथ केंद्रीय महामंत्री राम लाल और जे पी नड्डा ने रियासत में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का बिगुल फूंका।

ईडन गार्डन अखनूर रोड में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राम लाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर समेत देश में चार राज्यों के विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए अहम हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रियासत में लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस का मनोबल काफी गिरा हुआ है और तीन सीटों पर शानदार जीत के बाद भाजपा का मनोबल बढ़ा हुआ है।

इस मनोबल को विधानसभा चुनाव में वोट में परिवर्तित करने के लिए प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के बाद पार्टी पदाधिकारी जुट जाएं।

उन्होंने कहा भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को कितना महत्त्व दे रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय महामंत्री जे पी नड्ढा कश्मीर में प्रचार अभियान को देखेंगे और दो दिन तक कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से बैठक करेंगे।
विज्ञापन


इसी तरह लेह में सह प्रभारी आर पी सिंह और जम्मू कश्मीर पार्टी प्रभारी एवं सांसद अविनाश राय खन्ना चुनाव अभियान को देखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें