फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में मिले 331 नए कोरोना संक्रमित, छह की मौत

Fri, 02 Jul 2021 09:40 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के प्रसार में उतार चढ़ाव जारी है।
 
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के प्रसार में उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों में जिन जिलों में शून्य मामले आ रहे थे, उनमें बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में शुक्रवार को 331 नए संक्रमित मामले मिले, जबकि पिछले चौबीस घंटे में 6 लोगों की मौत हो गई, इसमें जम्मू संभाग से पांच मौतें हुई हैं। जीएमसी डोडा में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


इसी तरह जीएमसी जम्मू में 1, सरकारी अस्पताल गांधीनगर (एमसीएच) में 1 और जीएमसी अनंतनाग में 1 मौत हुई है। जिला रियासी, पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, राजोरी, उधमपुर, शोपियां और बांदीपोरा प्रत्येक में 10 से कम संक्रमित मामले मिले हैं। कश्मीर के अधिकतर जिलों में संक्रमण का प्रसार हो रहा है। हालांकि यहां मृत्युदर में कमी है। लेकिन कोविड विशेषज्ञों के अनुसार आगामी हफ्तों में संक्रमण का प्रसार बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: वैक्सीन की कमी से मायूस हो रहे लोग, टीकाकरण करवाए बिना केंद्रों से लौट रहे लाभार्थी
विज्ञापन


437 मरीज ठीक
प्रदेश में शुक्रवार को 437 संक्रमित मरीज ठीक हुए। इनमें जम्मू संभाग से 158 और बाकी कश्मीर संभाग से हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में 307749 मरीज ठीक हो चुके हैं और रिकवरी दर 97 फीसदी से ऊपर है।
विज्ञापन


45 आयु वर्ग में 87 फीसदी टीकाकरण
जम्मू-कश्मीर में 45 से अधिक आयु वर्ग में शुक्रवार तक 87.27 फीसदी लोगों को टीकाकरण हो गया था। इसमें 3967297 लोगों को टीकाकरण हो गया है। प्रदेश में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 45 से अधिक आयु वर्ग में अब तक 4636867 लोगों को टीकाकरण हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें