फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नई बस्ती में विरोध के बीच चला निगम का पंजा, 15 दुकानों के रैंप और सीढि़यां तोड़ीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम सख्त हो गया है। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में नई बस्ती में पीला पंजा चला कर दुकानों के बाहर अवैध रूप से बनाए गए रैंप और सीढि़यां तोड़ दीं। साथ ही दो ट्रक सामान जब्त कर दुकानदारों को फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। इस दौरान दुकानदारों की ओर से कार्रवाई का विरोध भी जताया गया।
नगर निगम की टीमें दोपहर बाद दो बजे पुलिस अमले के साथ नई बस्ती में पहुंचीं और कार्रवाई शुरू की। साढ़े तीन बजे तक दुकानों के बाहर बने फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया। इसके बाद जेसीबी मशीन की मदद से फुटपाथ पर बनी अवैध सीढि़यां व रैंप तोड़े और पांच रेहड़ियां जब्त कीं। करीब 15 दुकानों पर कार्रवाई हुई है। इस दौरान दुकानदारों ने काफी विरोध किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाकर शांत करवा दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के अनुसार साढ़े तीन बजे तक विशेष अभियान चलाया गया है। फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त करवाया जा रहा है। राहगीरों को सफर करने में परेशानी हो रही है। शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। पहले इस बारे में जानकारी दी गई है। मगर, दुकानदार मनमर्जी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नानक नगर में तीन घरों के तोड़े रैंप: नानक नगर में नगर निगम ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन घरों के आगे बने रैंप को तोड़ा है। निगम के अनुसार रैंप फुटपाथ पर बनाए गए थे। ऐसे में कार्रवाई कर उन्हें हटाया गया है। इतना ही नहीं शिकायतकर्ता के घर के गेट के बाहर लगाई टाइलें भी हटाई गई हैं। साथ ही हिदायत दी है कि फुटपाथ पर रैंप न बनाए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें