फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : नियंत्रण रेखा के पास सड़क निर्माण के दौरान खोदाई में मिला गोला-बारूद, पुलिस ने किया नष्ट

Sun, 17 Dec 2023 01:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गांव कचरेयाल के पास शनिवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान 8 मोर्टार शेल, 195 एलएमजी व एसआरएल के कारतूस और 13 रॉकेट मिले। 
 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर  के खौड़ में एलओसी से सटे गांव कचरेयाल के पास सड़क निर्माण के दौरान गोला-बारूद मिला है, जिसे पुलिस ने नष्ट कर दिया है। गांव कचरेयाल के पास शनिवार को सड़क निर्माण के लिए जेसीबी से खोदाई की जा रही थी। इस दौरान 8 मोर्टार शेल, 195 एलएमजी व एसआरएल के कारतूस और 13 रॉकेट मिले। 

विज्ञापन


बारूद देख खोदाई कर रहे लोगों ने खौड़ पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त गोला बारूद को कब्जे में ले लिया। इसके बाद सेना को बुलाया गया। पुलिस के अनुसार बरामद गोला बारूद पुराना है। इसे नष्ट कर दिया है। 

थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। क्योंकि, क्षेत्र में कुछ दिन पहले ड्रोन से हथियार गिराने के इनपुट मिले थे। पुलिस की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला था। लेकिन, अब बरामद हुआ गोला बारूद काफी पुराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें