फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देश को 2047 तक विकसित बनाने की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पंचायत स्तर पर लोगों को जागरूक करने के मकसद से शुरू की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा शनिवार को सुचेतगढ़ पहुंची। यहां लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। मौके पर भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी श्याम लाल, एसीडी जम्मू संजीव कुमार और एसडीएम सीमा परिहार कार्यक्रम में शामिल हुईं। सांसद ने देश को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने की शपथ दिलाई गई।
सांसद ने पूर्व मंत्री के साथ सरकारी विभागों की तरफ से लगाए स्टॉलो का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर एक नागरिक को सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने की गारंटी दी है। उसी के चलते योजनाओं के बारे में जागरूक करने के मकसद से विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गांव में पहुंच रही है। सांसद ने केंद्र की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि देश के किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए सरकार ने किसान निधि योजना की शुरुआत की है। इसके तहत देश के हर किसान के खाते में पैसा डाला जा रहा है। जिन किसानों के पास आवंटित भूमि है, उन्हें जल्द मालिकाना हक मिले, इसकी प्रक्रिया भी सरकार की तरफ से शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद ने खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मौके पर संकल्प यात्रा की नोडल अधिकारी आकांक्षा गुप्ता, सरपंच देशराज, सतपाल पपी, सरपंच दर्शन चौधरी, स्वर्ण सिंह, आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें