फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जागे तो एयर स्ट्राइक हो चुकी थी, लोगों में मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय सेना ने आधी रात जब पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की, लोग गहरी नींद में थे। लेकिन सुबह जागने पर जैसे ही उन्हें सोशल मीडिया, टीवी और अखबारों के जरिए एयर स्ट्राइक का पता चला, उनमें अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ सिर्फ हमले की चर्चा थी। चाय की दुकानें, घर, ऑफिस हर जगह हर कोई अपना गुणा-भाग लगा रहा था।
विज्ञापन

लगभग 11 बजते-बजते किराने की दुकानों पर भीड़ जुट गई। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लोगों ने राशन स्टोर करना शुरू कर दिया। सब्जी मंडी में भी लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर थोक में सब्जियां बटोरनी शुरू कर दीं। पेट्रोल पंपों पर भी वाहनों की टंकी फुल करवाने वालों की लंबी लाइन लगी थी। लेकिन, दोपहर एक बजते-बजते हालात ठीक इसके उलट नजर आने लगे। हालात को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे, इसलिए सड़कों पर सन्नाटा सा नजर आया। रोज के मुकाबले तवी पुल पर भी आवाजाही बेहद कम रही। उधर, मेटाडोर संचालक भी सवारियों के लिए भटकते रहे।
उन्होंने शाम से पहले ही मेटाडोर स्टैंड पर खड़ी कर दी। लोगों का ज्यादातर समय घर पर बीता। उनके बीच सेना की आगामी र्कावाई को लेकर अंदेशे और बहस-मुबाहिसों का दौर चलता रहा। बॉर्डर पार और अपने यहां हुए नुकसान को लेकर आकलन करते रहे। बदलते वक्त के साथ सेना के बदलते हथियारों और रणनीति की भी चर्चा उनमें खूब रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें