जम्मू। भाजपा नेता एवं प्रवक्ता डा. ताहिर ने हवाई यात्रा के लिए किराए में वृद्धि पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित साह व उड्डयन मंत्री से मांग की है कि वह तत्काल इस पर हस्तक्षेप कर लोगों को राहत दिलाने का काम करें। उनका कहना था कि जम्मू कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने के कारण हवाई सेवाएं दे रही कंपनियों ने किराए में काफी बढ़ोत्तरी की है। जिससे लोग परेशान हैं। ब्यूरो