फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सीमावर्ती इलाकों में जरूरत के हिसाब से मिलेगा बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी वाले दिन भी स्टोर खुले रखने के आदेश, भंडारों में पहुंचा बीज
विज्ञापन

कटाई का काम पूरा करने के बाद शुरू होगी बिजाई
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सीमावर्ती इलाकों में कृषि विभाग जरूरत के हिसाब से किसानों को बीज मुहैया करवाएगा। स्टोरों से किसान बीज खरीद सकते हैं। यहां तक की छुट्टी के दिन भी स्टोर खुले रखने के आदेश दिए गए हैं। धाने, मक्की, दालें और पशु चारे सहित अन्य फसलों के बीज स्टोरों में पहुंचा दिए गए हैं।
इस बार कुल 10 हजार क्विंटल बीज सीमावर्ती इलाकों में वितरित करने की तैयारी है। इसके अलावा 20 हजार क्विंटल बीज जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में वितरित किया जाएगा। बीज खत्म होने पर अतिरिक्त बीज मुहैया करवाया जाएगा। अकसर गेहूं की कटाई के बाद लोग धान की खेती करते हैं। समय पर बीज मिलने पर बिजाई का काम शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

किसानों को उपचारित बीज मुहैया करवाया जा रहा है। इस कारण फसल बीमारियों में चपेट में आने की कम संभावना रहेगी। इन बीजों का जम्मू, सांबा और कठुआ के किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

-

इतनी मिलेगी सब्सिडी
धान सब्सिडी रेट कुल मूल्य सब्सिडी
बासमती 370 4500 रुपये प्रति क्विंटल 5700 रुपये 1200 रुपये
बासमती 118-1121 3500 4600 रुपये 1100 रुपये

-
कोट
30 हजार क्विंटल बीज किसानों को मुहैया करवाया जाएगा। इसमें दस हजार क्विंटल बीज सीमावर्ती इलाकों में वितरित होगा। बीज स्टोरों में मुहैया करवा दिया गया है।
-एएस रीन, निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें