जम्मू। जिले के 418 खाद वितरण केंद्रों में खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। इन केंद्रों में 2508 मीट्रिक टन (55741 बोरी) यूरिया, 594. मीट्रिक टन (11889 बोरी) डीएपी, 283 बोरी एमओपी, 505 बोरी एनपीके और 6028 बोरी एएपी खाद उपलब्ध है। किसान अपने नजदीकी खाद वितरण केंद्र जाकर अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदारी कर सकता है। जम्मू जिले में यूरिया की कमी नहीं थी, लेकिन कुछ एक वितरण केंद्रों में उपलब्धता नहीं थी। रविवार को यूरिया जम्मू पहुंचा था, जिसे विभिन्न वितरण केंद्रों में भेजा गया। डीएपी, एमओपी, एनपीके और एएपी पर्याप्त मात्र उपलब्ध थी, लेकिन किसान ज्यादा यूरिया को ज्यादा पसंद करते है। मुख्य कृषि अधिकारी जम्मू विनोद कुंडल ने कहा कि वर्तमान में हमारे पास यूरिया सहित अन्य खाद की पर्याप्त उपलब्धता है। अभी यूरिया की जरूरत नहीं है, लेकिन कंपनियां मांग के हिसाब से स्टॉक मंगवाती हैं। किसान वितरण केंद्र से यूरिया खरीद कर सकते है। अगर किसी खाद वितरण केंद्र पर किसान को अगर यूरिया नहीं दिया जा रहा है तो किसान विभाग से संपर्क करत सकता है। ब्यूरो