जम्मू। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण से विधानसभा सदस्य नरिंदर सिंह ने जम्मू क्षेत्र में बसे पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के शरणार्थियों को अनुसूचित जनजाति (एसटी-II) का दर्जा देने की मांग की है। विधायक ने कहा कि पीओजेके विस्थापितों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। राजोरी व पुंछ में रहने वाले पहाड़ी जातीय समूह को एसटी का दर्जा दिया गया है। वहीं, जम्मू में बसे इनके रिश्तेदारों को अभी इसकी मान्यता नहीं मिली है। यह उनके साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार को दर्शाता है। ब्यूरो