कार्यालय में ई-ऑफिस के कार्यों की समीक्षा करते जिला विकास आयुक्त शेर सिंह। स्त्रोत सूचना
जिला विकास आयुक्त ने की ई-आफिस के कार्यों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिला विकास आयुक्त शेर सिंह ने ई-अफिस के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों में नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि इससे विभागीय गतिविधियों में तेजी आएगी।
उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि ई-आफिस प्लेटफार्म की विशेषताओं की सभी को जानकारी होनी चाहिए। वरिष्ठ निदेशक आईटी संजीव कपूर ने बताया कि नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण सत्र जल्द आयोजित किया जाएगा।
सभी विभाग अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण न दिलाने पर जिम्मेदार होंगे। ई-आफिस में बदलाव शासन के निर्देशों के अनुरूप किया जा रहा है। जिसका लाभ आमजन को मिलेगा।