फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिवर से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए बनाएं रणनीति: एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के जीएमसी, चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बातचीत की
विज्ञापन


स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और लीवर के स्वास्थ्य में सुधार के लिए व्यापक और सरंचित कार्यक्रम पर चर्चा की
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज राजभवन में जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और चिकित्सा संस्थानों के प्रमुखों के साथ बातचीत की। उन्होंने लिवर से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए रणनीति बनाने को कहा है। इस मौके पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन ने स्वास्थ्य में सुधार के लिए सक्रिय रणनीतियों और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर अपने विशेषज्ञ विचार साझा किए।

उपराज्यपाल ने सभी हितधारकों को डॉ. शिव कुमार सरीन के साथ-साथ सरकारी मेडिकल कॉलेजों, एम्स, एसकेआईएमएस और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य चिकित्सा संस्थानों के साथ मिलकर काम करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ. मनदीप के. भंडारी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, एम्स जम्मू के कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. शक्ति कुमार गुप्ता, सरकारी मेडिकल कॉलेजों, एसकेआईएमएस और अन्य चिकित्सा संस्थानों के प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष और चिकित्सा अधीक्षक तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में वर्चुअल शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें