नरेड कालेज मे ंसंगोष्ठी में भाग लेते छात्र .... कालेज
जम्मू। राजकीय महिला कॉलेज परेड में विकसित भारत के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में वैश्विक नेतृत्व के लिए युवाओं को सशक्त बनाना विषय पर एक संगोष्ठी हुई। इसमें स्कूल शिक्षा बोर्ड के उप सचिव पूजा रसगोत्रा मुख्य अतिथि थीं। रसायन विज्ञान की एसोसिएट प्रोफेसर और साइंस क्लब की संयोजक प्रो. अंजली अबरोल ने छात्रों को वर्तमान विश्व परिदृश्य में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्व के बारे में बताया। उप सचिव ने विज्ञान विषय के साथ जेकेएएस परीक्षा उत्तीर्ण करने तक अपनी यात्रा साझा की। इस मौके पर डाॅ. सुरिंद्र सिंह परिहार, डाॅ. शैली चड्ढा, डाॅ. राजश कांत, डाॅ. सरिता परिहार, डाॅ. मंजुल्ला गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो