उपायुक्त राजस्व शेल्टर होम में दिशा निर्देश देते हुए
जम्मू। नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव के निर्देशों पर उपायुक्त (दक्षिण) राजस्व लाल चंद ने सोमवार को बोरिया बस्ती, बाहु, जम्मू में शेल्टर होम का दौरा किया। इस दौरान सुविधाओं का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की। उपायुक्त राजस्व ने बेहतर सुविधा देने के निर्देश दिए। साथ ही राशन का नियमित प्रावधान, बिजली शुल्क का समय पर भुगतान, कर्मचारियों के वेतन का मासिक भुगतान, शेल्टर होम तक मार्ग की सफाई के निर्देश दिए। दौरे में सेवानिवृत्त न्यायाधीश और जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य सुभाष गुप्ता भी मौजूद रहे। ब्यूरो