फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू का ईवीएम भंडार तैयार, सुरक्षा जांच के बाद शिफ्ट होंगी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोल गुजराल में बना है तीन मंजिल का वेयर हाउस, 25 जनवरी को एलजी ने किया था शुभारंभ
विज्ञापन

अब तक नहीं था कोई केंद्रित स्थान, अब पहले से ज्यादा सुरक्षित
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) की सुरक्षा और ज्यादा पुख्ता होगी, क्योंकि ईवीएम वेयर हाउस तैयार हो चुका है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसका उद्घाटन किया था। अब सुरक्षा जांच और चुनाव आयोग की हरी झंडी मिलते ही यहां पर ईवीएम स्थानांतरित की जाएंगी।
विज्ञापन

उप निर्वाचन अधिकारी रामेश्वर कुमार के मुताबिक, 10 कनाल जमीन पर तीन मंजिला भवन बनकर तैयार हुआ है। इसकी भंडारण क्षमता 500 ईवीएम की है। पहले कोई समर्पित और केंद्रित स्थान नहीं था। अब अब ईवीएम को अलग-अलग सरकारी भवनों में रखने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। एक ही स्थान पर ईवीएम को सुरक्षित और संरक्षित रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें