जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक में की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नहर के अंतिम छोर तक किसानों को पानी उपलब्ध करवाया जाए। यह निर्देश डीसी सचिन कुमार वैश्य ने जिलास्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत सामुदायिक बोरवेल पहल की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए।
उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वर्षा आधारित और कंडी क्षेत्रों के साथ-साथ प्रमुख नहरों तक सिंचाई की सुविधाएं देना है। कृषि, बागवानी और कमांड एरिया डेवलपमेंट विभागों द्वारा किए गए संयुक्त सर्वेक्षणों ने बोरवेल स्थापना के लिए स्थान चिह्नित किए हैं।
वैश्य ने सतत जल प्रबंधन के महत्व और संतुलित दृष्टिकोण की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से भूजल स्त्रोतों का दोहन नहीं करना है। बैठक में मुख्य योजना अधिकारी उत्तम सिंह, एसई हाइड्रोलिक्स एम ताज चौधरी, मुख्य कृषि अधिकारी विनोद कुंडल, मुख्य बागवानी अधिकारी आरके मौजूद रहे।