शहर के निक्की तवी क्षेत्र में रात को हुआ हादसा
दोनों घायल युवक जीएमसी में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के निक्की तवी क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम तीनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। जैसे ही ये निक्की तवी के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, फारूक अहमद निवासी निक्की तवी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गुड्डू अली और कर्ण दोनों निवासी करनाला चक को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर किया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया। वहीं, मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।