फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू दर्शन के लिए पहुंचा 30 प्रतिनिधियों का दल

Tue, 04 Feb 2025 03:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू दर्शन के लिए पहुंचा एबीवीपी के प्रतिनि​धियों का दल। स्रोत : एबीवीपी
विज्ञापन
एबीवीपी की ओर से हो रहा राष्ट्रीय एकात्मा यात्रा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा (एसइआईएल) का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत देश के उत्तर पूर्वी राज्यों सिक्किम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश व मिजोरम आदि के 30 प्रतिनिधियों का दल सोमवार को जम्मू पहुंचा है।
इन्हें छह फरवरी तक जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करवाया जाएगा, ताकि वह संस्कृति, भाषा व स्थानीय खानपान से रूबरू हो सकें। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा के आठ दलों में 237 प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी की केंद्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य अक्षी बिलौरिया ने बताया कि जम्मू पहुंचे 30 प्रतिनिधियों का सोमवार सुबह जम्मू रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद आईआईटी नगरोटा और जगती का भ्रमण करवाया गया। आगामी दिनों में पटनीट़ॉप, सुचेतगढ़ और रघुनाथ मंदिर आदि स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य भाईचारे को बढ़ावा देना है, ताकि राष्ट्रीय एकात्मता की भावना सशक्त हो सके।

पटनीटॉप जाने के लिए हूं उत्साहित : बबीता
प्रतिनिधि दल में असम की बबीता नारजारे ने बताया कि राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा का हिस्सा बनकर कानपुर और जयपुर का भ्रमण कर जम्मू पहुंची हैं। रेलवे स्टेशन पर स्वागत के साथ दिन जम्मू में यात्रा की शुरुआत बहुत सराहनीय रही। जम्मू के आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर भाषा को जाना व स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। मंगलवार को पटनीटॉप जाने के लिए बहुत उत्साहित हूं।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान संस्कृतियों को जानने का मिला मौका : राजेश
प्रतिनिधि दल के कोऑर्डिनेटर लएशराम राजेश सिंह ने बताया कि वह पहली बार जम्मू आए हैं। इस दौरान बहुत से नए अनुभव मिले हैं। यात्रा के चलते विभिन्न राज्यों को घूमने का मौका मिला। इससे विभिन्न संस्कृतियों को जाना और अपनी संस्कृति के बारे में बताया। बहुत से नए दोस्त भी बने हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें