फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में 14 गिरफ्तार, सभी के खिलाफ तीन एफआईआर; जांच के लिए एसआईटी गठित

Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उनके पास से वायरलेस रेडियो सेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में वित्त विभाग में वित्त एवं लेखा सहायक भर्ती के लिए परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में परीक्षा केंद्रों के पास जमे 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वायरलेस रेडियो सेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


परीक्षा 600 पदों के लिए हो रही थी। जांच में सामने आया है कि ये लोग परीक्षा दे रहे कुछ अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र को बाहर से हल करवाने और उन्हें उत्तर उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की है।

एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। गिरफ्तार लोगों में अधिकांश जम्मू के रहने वाले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन अभ्यर्थियों को नकल कराई जानी थी। 
  • वित्त लेखा सहायक भर्ती परीक्षा 2022 में भी विवादों में आई थी। तब 972 पदों पर भर्ती हुई थी। जांच के बाद पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें