फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जंबू जू को देख रोमांचित लोग, बैटरी कार का मजा लिया, करीब से देखे जानवर और सांप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जंबू जू में अब लोग बैटरी कार की सवारी कर सकेंगे। करीब से जानवरों को निहार सकेंगे। सोमवार को जू को देखने पहुंचे लोग रोमांचित और उत्साहित दिखे। कईयों ने पहली बार बैटरी कार से जानवरों को करीब से देखा। प्रकृति के नजारों के बीच रहकर जंगल क्षेत्र का नया अनुभव किया। जंबू जू के पहले चरण में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को रखने के लिए 17 इंक्लोजर स्थापित किए गए हैं। इसमें सांबर, तेंदुआ, लेपर्ड, पीफोन, टर्की, चीतल, हाग डीयर, ब्लैक डीयर, चार प्रजातियों के सांप रखे जा रहे हैं। अगले डेढ़ से दो माह के बीच देशभर के अन्य राज्यों से जानवरों को यहां शिफ्ट किया जाएगा। लेकिन उन राज्यों में तापमान अधिक रहने से अभी यह संभव नहीं हो पा रहा है।
मगरमच्छ हरियाणा, शेर गुजरात और चीता चेन्नई से लाया जाएगा
जंबू जू के वार्डन अमित शर्मा ने बताया कि घड़ियाल को लखनऊ से लाने की अनुमति गई थी, लेकिन वहां तापमान अधिक होने से शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इसी तरह मगरमच्छ को हरियाणा, शेर को जूनागढ़ गुजरात, और चीता को चेन्नई से लाया जाएगा। ब्लैकबक को दिल्ली जू से लाया जाएगा। यह प्रक्रिया गर्मी कम होने पर अगले दो माह में पूरी कर ली जाएगी। जू के पहले चरण में 62.17 करोड़ खर्च किए गए हैं। जू में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को करीब से देखने के साथ व्यू प्वाइंट, एंपीथियेटर, सोविनियर शाप, पार्क, रिफ्रेशमेंट प्वाइंट आदि स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

पहली बार इतना बड़ा जू देखा- दिवेश
जू में पहले दिन पहुंचे नई बस्ती के दिवेश शर्मा ने कहा कि यहां आकर नया अनुभव मिला है। किताबों में जानवरों के बारे में पढ़ते थे लेकिन यहां उनकी जीवन गतिविधियों का अहसास किया है। पहली बार इतना बड़ा जू देखा है।
जू में घूमने का अलग मजा - अर्जुन
परिवार के साथ पहुंचे अर्जुन मिश्रा ने कहा कि बैटरी कार से जू में घूमने का अलग मजा है। साइकिलिंग भी की जा सकती है। सोहन लाल शर्मा ने कहा कि जम्मू में लोगों और पर्यटकों को रोकने के लिए जंबू जू अहम भूमिका निभाएगा। जू के शुरू होने से खुशी मिली है। सरकार का यह कदम सराहनीय है।
जंबू जू जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ा-श्रुति
श्रुति ने कहा कि चंडीगढ़ जैसे राज्यों में इतने बड़े जू हैं, लेकिन जंबू जू जम्मू कश्मीर में सबसे बड़ा है। बड़े जानवरों को करीब से देखने का नया अहसास हुआ है। ऐसे जू से बच्चों को जंगल जैसे वातावरण को समझने में मदद मिलती है। विदुशि ने कहा कि जंबू जू जम्मू में नए पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हुआ है।
विज्ञापन

सोलर करंट तार लगाई, कोई जानवर बाहर नहीं जा पाएगा
जंबू जू में जानवरों की सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए सभी 17 इंक्लोजर के साथ 9.5 किलोवाट की सोलर करंट तार लगाई गई है। इससे अगर कोई जानवर बाहर आने की कोशिश करता है तो वे ऐसा नहीं कर पाएगा। इसी तरह से बाहर से भी कोई भीतर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें