फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बन रहे फ्लाईओवर के कारण लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य चौक हाईवे पर फ्लाईओवर बनाए जाने से लोगों को कई-कई घंटे जाम में फंसना पड़ रहा है। एक ओर कश्मीर की ओर से आने जाने वाले मालवाहक वाहनों के कारण राजमार्ग पर भीड़ बनी रहती है।
विज्ञापन

फलाईओवर के काम के चलते भी लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार शाम को कठुआ से जम्मू जाने वाले मार्ग पर मशीनों द्वारा काम किया जा रहा था। वहीं जम्मू से कठुआ की ओर जाने वाले वाहन चालक करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। एक तरफा मार्ग को खोला गया, जिस कारण वाहन रेंगते हुए चल रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेदारों के अनुसार उन्होंने समय पर ही विकास कार्य को पूरा करना है, जिस कारण उन्हें एक तरफ से वाहनों की आवाजाही को रोकना पड़ रहा है। शाम तक पुलिस एवं यातायात पुलिस ने आवाजाही को सुचारु बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें