फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली 17 को कर सकते हैं जम्मू में एम्स की घोषणा

Sun, 05 Jul 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में एम्स के ज्वलंत मुद्दे को पटाक्षेप करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 17 जुलाई को जम्मू के लिए एम्स की घोषणा कर सकते हैं। जम्मू में एम्स की घोषणा के लिए उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी जम्मू को बीस जुलाई तक का समय दिया है। इससे तीन दिन पूर्व ही जेटली के जम्मू आकर एम्स की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री और जेटली के ससुर गिरधारी लाल डोगरा की जयंती पर केंद्रीय वित्त मंत्री जम्मू आ सकते हैं। जयंती कार्यक्रम के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के जरनल जोरावर सिंह सभागार में तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, रियासत के उप मुख्यमंत्री, मंत्री व भाजपा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आदि हिस्सा लेंगे।

इसी अवसर पर जेटली जम्मू के लिए एम्स की घोषणा कर सकते हैं। कश्मीर में एम्स की घोषणा होने के बाद से जम्मू में इस मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर सफल जम्मू बंद भी हो चुका है। फिलहाल बीस जुलाई तक एम्स की घोषणा का लिखित आश्वासन उप मुख्यमंत्री की ओर से दिए जाने के बाद सियासी दल और संगठनों की निगाह तय समयावधि पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें