फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश की धमकी, अब 500 किलो विस्फोटक से होंगे हमले, सोशल मीडिया पर जारी किया पोस्टर

Thu, 21 Feb 2019 07:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जैश द्वारा सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने धमकी दी है कि अब 200 किलो नहीं 500 किलो विस्फोटक से धमाके होंगे। यह धमकी सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर में दी गई है। साथ ही पोस्टर में उसने पहली बार दावा किया है कि पुलवामा हमले में 200 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया था। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इस पोस्टर की सत्यता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलवामा हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही कड़ी सुरक्षा भी रही है। इस धमकी के बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रतिष्ठानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर पहरा बढ़ाया गया है। हाईवे समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर नाके बढ़ाकर लगातार चेकिंग की जा रही है। वाहनों के साथ ही शक के आधार पर व्यक्तिगत भी चेकिंग चल रही है। 

सोशल मीडिया पर जारी पोस्टर में कहा गया है कि पुलवामा हमले के बाद जिस तरह से देश भर में कश्मीरियों के साथ ज्यादती हो रही है यदि वह 24 घंटे के भीतर न रुका तो दोबारा हमला किया जाएगा। यह हमला पहले वाले हमले से अधिक शक्तिशाली होगा और इसमें 200 की जगह 500 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें