केस 1
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को कर दी दंपती की हत्या
जम्मू शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में बीते वर्ष सितंबर में एक दंपती की हत्या कर दी गई। पता चला कि आरोपी की गर्लफ्रेंड है। आरोपी के पास गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने के लिए पैसे नहीं थे, क्योंकि आरोपी दंपती का जानकार था। दंपती से पैसे मांगने पर जब मना कर दिया गया तो उसने पति-पत्नी की हत्या कर दी।
केस 2
नशे की पूर्ति के लिए नशा तस्करी
जम्मू शहर के गुज्जर नगर क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी का बेटा त्रिकुटा नगर क्षेत्र में नशा तस्करी में गिरफ्तार हुआ। पता चला कि वह अपनी जरूरतें पूरी करने और नशा पूरा करने के लिए यह सब कर रहा था। वह कोई काम भी नहीं करता था।
जरूरतें पूरी करने का तनाव पड़ रहा भारी
बेरोजगार युवा अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए नशा बेचेगा। चोरी करेगा। वह हत्या तक कर जाएगा। ये सब करने और सीखने के लिए उसके पास सोशल मीडिया भी है। यहां अपराध करने और इसके तौर तरीकाें से संबंधित लाखों वीडियो मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर सब खुला है, जिसे कोई भी देख रहा है। बेरोजगारी से युवा तनाव में भी आ रहा है। डाॅ. जगदीश थापा, पूर्व एचओडी, मनोचिकित्सा विभाग, जीएमसी जम्मू
जेलों में बंद कुल अंडर ट्रायल कैदी : 4472
महिला 133, पुरुष 433919 से 25 आयु वर्ग
महिला 22, पुरुष 1270
26 से 35
महिला 49, पुरुष 159536 से 45
महिला 37, पुरुष 911