फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir : घाटी में क्रिसमस तक साफ रहेगा मौसम, पर खुश्क सर्दी करेगी परेशान

Sun, 18 Dec 2022 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

इस साल क्रिसमस पर मौसम के खुश्क रहने के आसार हैं। सर्दी की छुट्टियों में प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है, लेकिन मौसम साफ रहने के कारण बर्फबारी का मजा नहीं उठा पाएंगे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 25 दिसंबर तक मौसम के साफ रहने के आसार हैं। कश्मीर में शीतलहर के बीच रात में पारा गिरने का सिलसिला जारी है। जम्मू संभाग के भी कई जिलों में रात में ठिठुरन बढ़ी है।

विज्ञापन


कश्मीर में शनिवार को मौसम साफ रहा। प्रदेश के कुछ हिस्सों में धुंध छाना शुरू हो गई है। राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो गुलमर्ग के माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। काजीकुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 2.6, पहलगाम में माइनस 4.3, कुपवाड़ा में माइनस 3.8, कोकरनाग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 21.9 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.6, बटोत में 4.3, कटड़ा में 7.8, भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम तापमान माइनस 12.1 और लेह में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें