आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर किया हमला
- फोटो : ani
आतंकियों ने एक बार फिर CRPF की टीम को निशाना बनाया गया है। आतंकियों ने CRPF के दल पर ग्रेनेड फेंके हैं। हमले में दो जवान घायल हो गए। जबकि दो अन्य नागरिक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में यह हमला हुआ। CRPF का दल गस्त पर निकला था। इसी दौरान आतंकियों ने दल को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड अटैक किया। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए। हालांकि CRPF के जवानों ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रखा है।
इससे पहले शुक्रवार को भी आतंकियों ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा डीपीएल के निकट पुलिस नाका पार्टी पर हमला किया था। यह पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त नाका था।
हालांकि सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। हालांकि इस गोलीबारी में किसी भी प्रकार के हताहत की कोई खबर नहीं आई है। हमले के बाद आतंकी फरार हो गए जिसके बाद सुरक्षाबलों ने आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।